Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड/लालकुआं:इतनी उदासीन सरकार कैसे हो सकती है? 12 दिनों से धरने पर बैठे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते की सुध लेने तक की नही है किसी को फ़ुर्सत! न नौकरी न अन्य कोई सुविधाएं

Uttarakhand/Lalkuan: How can there be such a neutral government? No one has any time to take care of the grandson of the freedom fighter who has been sitting on dharna for 12 days!

लालकुआँ विधानसभा के बिन्दुखत्ता निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दत्त पंत के पोते शंकर दत्त पंत द्वारा बीते 12 दिनों से लालकुआँ तहसील के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है ।
वही आज 12 दिनों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही शंकर दत्त पंत को दिया जा रहा है। शंकर दत्त पन्त का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं आखिरकार उन्हें क्यूँ नही दी जा रही है। साथ ही मेरे पत्राचार पर क्या कार्यवाही हुई उसकी भी जानकारी नही दी जा रही है, उन्होंने जानकारी देते बताया कि तमाम पत्राचार करने के बावजूद उन्हें अभी तक ना तो आरक्षण के तहत नौकरी मिली है, न ही कोई शौचालय बना कर दिया गया है और न ही सरकारी बस पास बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं जो उत्तराखंड सहित भारत के सभी राज्यों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मिल रही है,उनमें से कोई भी सुविधा उन्हें नही दी जा रही है इसलिए पिछले 12 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ।