Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:चिंताजनक!उत्तराखंड सबसे महंगे राज्यो की लिस्ट में हुआ शामिल!राज्य में महंगाई की दर भारत की महंगाई दर से भी ज़्यादा!कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Uttarakhand: Worrying! Uttarakhand included in the list of most expensive states! The rate of inflation in the state is more than the inflation rate of India! You will be surprised to know the reason

उत्तराखंड महंगाई के मामले में भारत के दस सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यो की लिस्ट में शामिल हो चुका है,जो न सिर्फ उत्तराखंड की जनता बल्कि यहाँ के सत्ताधारी पार्टी के लिए भी चिंताजनक है क्योंकि बीजेपी हमेशा महंगाई की मार पर वार करने का दावा करती आई है।
दरअसल केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है जिसमे उत्तराखंड की मुद्रा स्फीति की दर भारत की मुद्रा स्फीति की दर से भी ज़्यादा निकली है यानी जिस रफ़्तार से देश मे महंगाई बढ़ रही है उसके मुकाबले उत्तराखंड राज्य में महंगाई की दर और भी ज़्यादा रफ़्तार से आगे निकल रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह सरकारी व्ययो में निरंतर वृद्धि बताई जा रही है। 
जारी आंकड़ों की माने तो भारत में जून 2021 में मुद्रा स्फीति की दर 5.32 फीसदी थी जो जुलाई 2021 तक निरंतर बढ़ती रही। इसके सापेक्ष राज्य में साल 2021 में मुद्रा स्फीति की दर 5.57 फीसदी थी। यह माह दिसंबर 2021 में सर्वाधिक 5.83 फीसदी थी।साल 2021 के जून में देश में 6.26 फीसदी जबकि राज्य में 5.32 फीसदी थी। इसके अलावा अगस्त में देश की मुद्रा स्फीति की दर 5.30 फीसदी जबकि राज्य में 5.25 फीसदी रही। इनके अलावा बाकी किसी महीने में उत्तराखंड की मुद्रा स्फीति की दर देश की मुद्रा स्फीति की दर से कम नहीं रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक राज्य में मुद्रा स्फीति की दर में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

नीचे दिए आंकड़े केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दिए गए हैं,जो बेहद चिंताजनक है।।

माह भारत उत्तराखंड
जनवरी 4.06 5.57
फरवरी 5.03 6.14
मार्च 5.52 6.40
अप्रैल 4.23 -
मई 6.30 -
जून 6.26 5.32
जुलाई 5.59 5.80
अगस्त 5.30 5.25
सितंबर 4.35 4.35
अक्तूबर 4.48 4.61
नवंबर 4.91 5.16
दिसंबर 5.59 5.83