Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः राजधानी दून में महिला कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन! भाजपा कार्यालय कूच के दौरान पुलिस ने रोका, कई नेताओं को हिरासत में लिया

Uttarakhand: Women Congress's massive demonstration in the capital Doon! Police stopped them from marching towards BJP office, detained many leaders

देहरादून। उत्तराखण्ड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद आज बुधवार को महिला कांग्रेस ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय कूच किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ कांग्रेसी बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की बात कहते हुए भाजपा पर हमला बोला। वहीं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां बैरिकेड के ऊपर चढ़ गईं। हंगामे के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनको बाद में रिहा किया गया।