Aug 27, 2026 Login

नैनीताल:नंदा देवी महोत्सव के झूलों के टेंडर पर उठे सवाल, स्थानीय ठेकेदार ने बाहरी फर्मों की भागीदारी पर जताई आपत्ति!मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य की उठायी मांग

Nainital: Questions raised over the tender for the swings for the Nanda Devi Festival; local contractors object to the participation of outside firms. Demand raised for mandatory domicile certificate

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में झूलों के संचालन को लेकर होने वाले टेंडर में इस बार स्थानीय और बाहरी फर्मों की भागीदारी का मुद्दा सामने आया है। ठाकुर जी एंटरप्राइजेज के संचालक प्रदीप बोरा ने टेंडर प्रक्रिया में स्थानीय फर्मों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग उठाई है।

प्रदीप बोरा के मुताबिक, इस बार झूलों के टेंडर के लिए कुल 7 टेंडर आए, जिनमें 5 टेंडर बॉक्स में प्राप्त हुए, जबकि 2 टेंडर प्राप्त नहीं हुए। उनका कहना है कि प्राप्त टेंडरों में कुछ वैध और कुछ अवैध पाए गए हैं। बोरा के अनुसार, उनका टेंडर ठाकुर जी एंटरप्राइजेज का है, जबकि अन्य फर्में हिमाचल, गढ़वाल, रुड़की और देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों से हैं।

प्रदीप बोरा का कहना है कि वह लंबे समय से नंदा देवी महोत्सव में झूलों का संचालन करते आ रहे हैं और नैनीताल से लगातार उनकी फर्म ही टेंडर प्रक्रिया में स्थानीय प्रतिनिधित्व करती रही है। उन्होंने प्री-बिड मीटिंग में लिखित रूप से मांग रखी थी कि टेंडर में उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए, ताकि स्थानीय व्यवसायियों को प्राथमिकता मिल सके।

 

हालांकि, उनके मुताबिक नगर पालिका की ओर से उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया गया। बोरा का कहना है कि नंदा देवी महोत्सव नैनीताल की स्थानीय परंपरा और पहचान से जुड़ा आयोजन है, इसलिए इसमें स्थानीय कारोबारियों को अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में स्थानीय फर्मों को प्राथमिकता देने की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्षों से नैनीताल के स्थानीय व्यवसायी इस आयोजन से जुड़े रहे हैं और उन्हें भी प्रतिस्पर्धा में उचित अवसर मिलना चाहिए।