Aug 28, 2026 Login

सावधान: नैनीताल में घूम रहे संदिग्ध तेल चोर! खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी होने के मामलों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, CCTV में कैद हुए दो युवक

Alert: Suspected fuel thieves roaming Nainital! Incidents of fuel theft from parked vehicles have raised concerns among residents; two youths caught on CCTV.

नैनीताल। नैनीताल में वाहनों से तेल चोरी का मामला सामने आया है। चेत राम साह इंटर कॉलेज के समीप खड़ी एक गाड़ी से सुबह करीब सवा चार बजे तेल चोरी कर लिया गया। वाहन स्वामी के मुताबिक, क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार वाहनों से तेल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पड़ोसी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक भी कैद हुए हैं। चेत राम साह इंटर कॉलेज के पीछे सुबह करीब सवा चार बजे तेल चोरी की घटना सामने आई। वाहन स्वामी अर्जुन बिष्ट के मुताबिक, वह सुबह काम के लिए अपनी गाड़ी लेकर निकल रहे थे। गाड़ी स्टार्ट करने के बाद उन्हें कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद टैंक खोलकर देखा तो उसमें तेल नहीं था। इसके बाद पड़ोसी से तेल लेकर गाड़ी में डाला गया और फिर वाहन को स्टार्ट कर काम के लिए रवाना हुए। घटना के बाद जब CCTV फुटेज खंगाली गई तो उसमें बाइक से आए दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दोनों युवक रिक्शा स्टैंड की ओर से ऊपर की तरफ आते हुए नजर आ रहे हैं।वाहन स्वामी का कहना है कि परसों भी उनकी गाड़ी से तेल निकाला गया था। उनका दावा है कि क्षेत्र में कम से कम सात से आठ जगहों पर वाहनों से तेल चोरी किया जा चुका है। CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद अभी तक संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई है।