Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:आम आदमी पार्टी की झाड़ू का नही चला जादू! उत्तराखंड से आप की सभी इकाईयों और संगठनों को किया भंग!

Uttarakhand: Wiped on the broom of Aam Aadmi Party! All units and organizations have been dissolved from Uttarakhand!

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाने वाली आम आदमी पार्टी को चुनाव में किसी ने मुँह तक नही लगाया। आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में करारी शिकस्त मिली,जिससे ये साफ हो गया कि उत्तराखंड की जनता आप पर बिल्कुल विश्वास नही करती। और जब जनता ही विश्वास न करे तो पार्टी क्या करे? तो जी पार्टी ने जनता के नकारने के बाद बीते रोज गुरुवार को उत्तराखंड में  संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी। आप ने ये मान लिया कि उत्तराखंड में झाड़ू पर दे दनादन पोछा मार दिया है। 


सभी इकाइयां भंग करने की जानकारी आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने टृवीट में लिखा,“आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार, उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां भंग की जाती है। संगठन का पुननिर्माण होगा। काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर-घर तक लेकर जाना होगा लक्ष्य।आम आदमी पार्टी के हकों के लिए लड़ते रहेंगे। लडेंगे। जीतेंगे।” मोहनिया ने आगे ये भी कहा कि "आप पार्टी जनता के हक हूकों के लिए पहले भी लड़ती आई है और लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी, पार्टी ने विधानसभा चुनाव बडी ही मजबूती से लडते हुए सभी सीटों पर चुनाव लडा और आगे भी पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाइंया को जल्द पूरा तैयार करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।"