Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर किस कांग्रेसी नेता को सताया डर? किसने कहा मलाई खाने आये हैं यहां, किसने कहा मुझे टिकट नही मिला तो.....?

Uttarakhand: Which Congress leader was  scared when Yashpal Arya and Sanjeev Arya joined the Congress? Who said that you have come here to eat cream, who said if I did not get the ticket.....?

उत्तराखंड की राजनीति में नित नए बदलाव देखे जा रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में उठापटक का माहौल है इसी बीच बड़ी खबर आयी कि यशपाल आर्य और उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य ने वापस कांग्रेस में घर वापसी कर ली। इस नए भूचाल पर हर दल यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य को आड़े हाथों ले रहा है। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भी यशपाल आर्य पर तंज कसने के मौका नही छोड़ा।

नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि "पहले बीजेपी में इन्हें मलाई खाने को मिली अब जब इन्हें लगा कि कांग्रेस सरकार बनाएगी तो वापस कांग्रेस में मलाई खाने आ गए। मैं ये जानना चाहूंगी कि आखिर किन शर्तो पर ये कांग्रेस आये है"। इन बातों से यही प्रतीत होता है कि सरिता आर्य को कहीं ना कहीं अब डर सताने लगा है कि कहीं नैनीताल विधानसभा से पार्टी संजीव आर्य को टिकट तो नहीं देगी? ऐसे में उनकी टिकट की दावेदारी में प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है। वही यशपाल आर्य संजीव आर्य के कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर तंज कसते हुए सरिता आर्य ने ये भी कहा कि" यशपाल आर्य को कांग्रेस ने कई अहम पदों से नवाजा लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर अपने पुत्र के साथ भाजपा का दामन था। अगर विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य को पार्टी नैनीताल से टिकट देती है तो वे पार्टी से त्यागपत्र दे देगी। दूसरी पार्टी में शामिल होने को मजबूर होंगी ।