Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:जब किस्मत हो मेहरबान तो चाय वाला भी हो जाता है पहलवान! आईपीएल की ड्रीम 11 की टीम बनाकर चाय वाले हरीश ने जीते एक करोड़ रुपए

Uttarakhand: When luck is kind, the tea seller also becomes a wrestler! Chaiwala Harish won one crore rupees by making IPL's Dream 11 team

जब किस्मत हो मेहरबान तो चाय वाला भी हो जाता है पहलवान। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बेरीनाग राईनगर में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया पर भी किस्मत मेहरबान हुई तो वो रातों रात करोड़पति बन गया। दरअसल इनदिनों आईपीएल मैच चल रहे है और दुनियाभर के लोग ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर किस्मत आजमा रहे है। पिथौरागढ़ निवासी हरीश भी कई दिनों से ड्रीम 11 में टीम बना रहे थे। कितनी बार उनके हाथ निराशा लगी लेकिन कल उनकी बनाई हुई टीम ने उन्हें करोड़पति बना दिया। हरीश ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹ 49 से ड्रीम 11 की टीम बनाई जो आईपीएल की टीम से मैच कर गयी और रातों रात हरीश की झोली में एक करोड़ रुपए जीत गए।  हरीश को जब पता चला कि उन्होंने एक करोड़ रुपए जीते तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। टैक्स वगेरह कटने के बाद 70 लाख रुपए उनके अकाउंट में आएंगे। हरीश कहते है कि उन्होंने सपने में भी नही सोचा था कि वो इतनी बड़ी धनराशि जीत जाएंगे,हरीश को थोड़े बहुत पैसे जीतने की उम्मीद हर रोज रहती थी इसीलिए वो टीम बनाते थे लेकिन इस तरह उनकी किस्मत रंग लाएगी ये उन्हें भी नही पता था।