उत्तराखण्डः तीर्थनगरी में अधर्मियों का भंडाफोड़! मुर्दों के रजाई-गद्दों की रुई निकाल कर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लिंक में जानें क्या है पूरा मामला?

Uttarakhand: Unrighteousness exposed in the pilgrimage city! Three accused arrested for removing cotton from dead people's quilts and mattresses and selling it. Learn the full story in the link.

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों के उपयोग किए गए रजाई गद्दे द्वारा नए रजाई गद्दे बनाने के मामले का भंडाफोड़ किया है, जो अब मृत हो चुके हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि संजय नाम का व्यक्ति पुराने रजाई गद्दे एकत्रित कर सलमान और हामिद अली को बेचता है। उसके बाद ये दोनों उनकी रुई निकालकर नई रुई में मिला देते हैं। दरअसल जब किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है तो उसके द्वारा प्रयोग में लाया जाने वाला बिस्तर उसके परिजन घर से बाहर निकाल कर दूर फेंक देते हैं। कई लोग इसे कबाड़ी को दे देते हैं। संजय ऐसे ही रजाई-गद्दों को इकट्टा करके सलमान और हामिद को बेचता था।  जिसके बाद सलमान और हामिद इन रजाई-गद्दों से रूई निकालकर नई रजाई-गद्दों में भरते थे और बेचते थे। जब मामला सामने आया तो पुलिस एक्शन में आई और सलमान, हामिद, संजय को गिरफ्तार कर लिया। इधर घटना सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हैं। सनातन धर्म में मृत व्यक्ति के बिस्तर को उपयोग में नहीं लाने की परंपरा है। ऐसे में ये घटना कई लोगों को ठेस पहुंचा सकती है।