उत्तराखण्डः जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा! सीएम धामी ने किया जोरदार स्वागत, कोर कमेटी बैठक की करेंगे अध्यक्षता
देहरादून। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। कोर कमेटी की बैठक में मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी और क्या मुद्दे होंगे? विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी। देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें।