उत्तराखंड: ये तस्वीर विचलित कर सकती है!आदमखोर गुलदार ने घर के आंगन में खेल रहे 7 वर्षीय मासूम बच्चे को बनाया अपना निवाला,खून से लथपथ कटा फटा बच्चे का शव मिला जंगल मे
ये तस्वीर आपको विचलित कर सकती है। 7 साल के मासूम को गुलदार ने फाड़ कर रख दिया। ये दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के गांधी और ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता के गांव अखोड़ी में शनिवार देर रात्रि 7 बजे हुआ। देर सांय 7 बजे गुलदार ने 7 साल के मासूम बच्चे को अपना निवाला बना दिया। ये हादसा तब हुआ जब बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक ग्यारह गांव, हिन्दाव के अखोड़ी गांव में 7 वर्षीय नवीन रावत पुत्र सोहन सिंह रावत को 16 अप्रैल की देर शाम एक आदमखोर गुलदार घर के आंगन से उठाकर जंगल की ओर ले गया और वहां बच्चे को बुरी तरह फाड़ कर रख दिया। बच्चे की एक टांग शरीर से अलग कर दी।खून से लथपथ बच्चे का शव जंगल मे मिला जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी मची हुई है।

ग्राम प्रधान सरोप सिंह मेहरा ने बताया कि विगत दिनों से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ हुआ है लेकिन वन विभाग इस और सुध लेने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधान मेहरा ने वन विभाग को क्षेत्र से गुलदार को पकड़ने की मांग की और आदमखोर तेंदुए को मार गिराने को कहा है।
वहीं घटना के तत्काल बाद थाना अध्यक्ष,उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, और वनविभाग की टीम पहुंच चुकी है, घटना स्थल पर ग्रामीणों ने जल्द ही शूटर को भजने की मांग की। क्षेत्र में विगत 3 दिनों से लाइट नहीं होने से भी इस तरह की घटना बढ़ रही है, जबकि भिलंगना प्रखंड के अधिकांश गांवों में बाघ के आतंक से ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने वनविभाग की टीम का घेराव किया और जल्द ही बाघ को मारने पर की मांग की।