Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:ये है आरटीओ का हाल! आम जनता अपने काम के लिए 9 बजे पहुंच गई ऑफिस, लेकिन मुख्य अधिकारी थे ग़ायब! सीएम ने मारा छापा,नदारद अधिकारी को किया निलंबित

Uttarakhand: This is the condition of RTO! The general public reached the office at 9 o'clock but the chief officer was missing! CM raided, suspended missing officer

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव से पहले भी पूरे एक्टिव मोड पर है। आज सुबह राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित आर टी ओ कार्यालय पर उन्होंने अचानक छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान  मुख्यमंत्री ने पाया कि आर टी ओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी, लेकिन कार्यालय में  कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आर टी ओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे । 


कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।