उत्तराखंड:गंगोलीहाट के सिमाली गांव से लापता हुए युवक का अब तक नही चला पता,गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
गंगोलीहाट क्षेत्र के सिमाली गांव के थल से लापता हुए व्यापारी युवक का 12 दिन के बाद भी पता नही चलने से गुस्साए गांव महिलाये और ग्रामीणों और व्यापारियों ने हल्द्वानी अल्मोड़ा बेरीनाग मोटर मार्ग गणाई गंगोली ढाई घंटे तक चक्का किया और गणाई गंगोली में व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। गायब युवक की मां पत्नी अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ ग्रामीण के साथ जाम के दौरान धरने में बैठी और पति का पता लगाने की मांग की। चक्का जाम की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट एसडीएम बीएस फोनिया और पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से गायब युवक का शीघ्र पता लगाने की बात कही। लेकिन ग्रामीणों ने बिना संतोष की खोजबीन के जाम नही खुलने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों थल पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया और गायब संतोष को न्याय देने की मांग। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर 10 दिन के भीतर इसकी जांच कर लापता हुए युवक का पता लगाने की बात पुलिस उपाधीक्षक और एसडीएम ने कही। तब जाकर ग्रामीणों ने ढाई घंटे के बाद जाम खोला। इस दौरान बेरीनाग और गंगोलीहाट भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जाम के दौरान हल्द्वानी अल्मोड़ा मुनस्यारी को जाने वाले वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। आप को बता चले की थल क्षेत्र से 12 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ से युवक लापता हो गया था। थल पुलिस ने साथ में मौजूद तीन युवकों के खिलाफ किया रिपोर्ट भी दर्ज की है। ग्रामीण के द्वारा थल पुलिस पर संतोष की खोजबीन नही करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पूर्व में भी कई बार घेराव और प्रदर्शन भी कर दिया हैI
