Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड टीचर्स डे स्पेशल:नैनीताल डीएसबी परिसर के इन शिक्षकों,और शोधकर्ताओं को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Uttarakhand Teachers Day Special: These teachers and researchers of Nainital DSB campus were honored by the Chief Minister of Uttarakhand

कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डीएसबी परिसर नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग की सह प्राध्यापक डॉ गीता तिवारी को आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम दिव्य हिमगिरी उत्तराखंड टेक्निकल एजुकेशन एवम यू कोस्ट द्वारा आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षकों को और इस  रिसर्चर को सम्मानित किया गया प्रोफेसर नंद गोपाल साहू को रिसर्चर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उनकी तरफ से भास्कर बोरा ने उनके पुरस्कार को ग्रहण किया साथ ही रसायन  विज्ञान के छात्र गौरव  टट्रारी को भी एक्सीलेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने देहरादून टेक्निकल यूनिवर्सिटी देहरादून के ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के शोध निदेशक प्रोफेसर ललित तिवारी को शोध निदेशालय में  बेहतर  प्रशासन,  नियोजन तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक पुंडीर,उत्तराखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी सी ध्यानी, यू कॉस्ट के महानिदेशक राजेंद्र डोभाल, डॉ.कुंवर राज अस्थाना संपादक दिव्य हिमगिरि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 


कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने डॉ गीता तिवारी, प्रोफेसर नंद गोपाल साहू, प्रो.वीना पांडे, छात्र गौरव टट्रारी, प्रो.अजीत कर्नाटक, भरसार विश्वविद्यालय, प्रोफेसर एमसी पांडे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय प्रोफेसर कमल पांडे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर वनस्पति शास्त्री प्रो. एस डी  तिवारी, डॉ धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.अनुमिता अग्रवाल और प्रो.ललित तिवारी को इस सम्मान के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।