उत्तराखंड:10वी और 12वी के बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को मिला एक और मौका,अपने ही स्कूल में दे सकेंगे दोबारा परीक्षा,तिथियां हुई घोषित
10वी और 12वी के बोर्ड रिजल्ट से जो विद्यार्थी असंतुष्ट है उन्हें उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से बड़ी राहत मिली है। अपने रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में अपने ही विद्यालय में परीक्षा देने का मौका मिला है। इसके लिए बोर्ड ने चार जिलों के सीईओ को आदेश जारी किए है।
आपको बता दें कि इन चार जिलों से अब तक 8 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमे अल्मोड़ा से 12वी के दो छात्र,नैनीताल से 10वी और 12वी के एक-एक छात्र,हरिद्वार से 10वी के दो छात्र,उधमसिंह नगर से 12वी के दो छात्र शामिल है। बोर्ड के अपर सचिव ब्रजमोहन रावत ने मीडिया को बताया कि 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा 9 और कक्षा 11 के अंकों के आधार पर 10वी और 12वी का रिजल्ट घोषित किया गया था। लेकिन कुछ विद्यार्थियों को रिजल्ट से संतुष्टि नही मिली इसके बाद असंतुष्ट छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया। परीक्षा की तिथि 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर घोषित की गई है । परीक्षा की ज़िम्मेदारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर होगी। प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे। जिन स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा दोबारा देने का निर्णय लिया है उसके लिए उसी स्कूल में बोर्ड परीक्षा करवाने की व्यवस्था की गई है। वही जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर दो बाहरी शिक्षको की भी स्कूल में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाने के आदेश दिए है। इन बोर्ड परीक्षा के बाद जो रिजल्ट आएगा वही मान्य होगा और अंतिम होगा।