उत्तराखंड प्रदेश मुख्यालय के महाराणा प्रताप क्रिकेट स्टेडियम में फिर होगी चौकों छक्कों की बरसात, BCCI ने उत्तराखंड को दी वनडे और टी-20 मैचों में मेजबानी का मौका
देश दुनिया की तरह उत्तराखंड में भी क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सर चड़कर बोलती है और लगातार प्रदेश में क्रिकेट प्रशंसकों की संख्या काफी अधिक है। क्रिकेट प्रेमी उत्तराखंड की टीमों को घरेलू क्रिकेट मुकाबलों में सपोर्ट भी करते हैं और हर कोई चाहता है कि उत्तराखंड को भी मैचों की मेजबानी का जिम्मा मिले। क्योंकि इससे प्रदेश में क्रिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा और कमाई के नए दरवाजे भी खुलेंगे। अब प्रदेश और प्रदेश के लोगो यह सपना सच होता नगर आ रहा हैं। बीसीसीआई ने उत्तराखंड को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2021-22 घरेलू सत्र में आयोजित होने वाले सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को दिया है। जिससे प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। इसके अलावा उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीम इस सत्र में बीसीसीआइ की सभी घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी।
बता दें कि बीसीसीआई ने 2021-22 घरेलू सत्र में आयोजित होने वाले सीनियर महिला वनडे और टी-20 प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को दिया है। लाजमी है कि उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीम इस सत्र भी बीसीसीआई के द्वारा आयोजित सभी घरेलू प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भी करेगी। मगर इसमें नया सुनहरा पन्ना ये जुड़ गया कि उत्तराखंड को महिलाओं के मुकाबलों की मेजबानी भी करनी है। अगर सब कुछ सही रहता है तो उम्मीद है कि बहुत जल्द प्रदेश को बड़े मुकाबलों को होस्ट करने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तराखंड में तमाम क्रिकेट की गतिविधियों के संचालन का जिम्मा संभाल रहा किक्रेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) इन मुकाबलों की मेजबानी में कोई कोर सकर नहीं छोड़ना चाहेगा।
आपको बता दे कि देहरादून के महाराणा प्रताप क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की 20-20 सीरीज हो चुकी हैं एक बार फिर इतने बड़े अवसर के बाद अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने इन मुकाबलों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अनुसार सीनियर महिला वन-डे प्रतियोगिता के एलीट-ए ग्रुप के मुकाबलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली है। हालांकि, सीनियर महिला वन डे और टी-20 प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मुकाबले पुणे में आयोजित होंगे।