उत्तराखंड: प्रदर्शनकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर लगाया जाम! मंत्री के बडकोट न पहुंचने पर जताई नाराजगी
चारधाम यात्रा के संचालन में छेड़छाड़ को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। साथ ही इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा को रामनगर से डायवर्ट करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। साथ ही यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि अगर चारधाम यात्रा के संचालन में छेड़छाड़ की गई तो इसका सख्त विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बडकोट न पहुंचने पर नारजागी जताई।