उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS-PPS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले,लिंक में पढ़ें किसे कहां की मिली कमान

Uttarakhand Police undergoes major administrative reshuffle, with IPS and PPS officers transferred in quick succession. Read the link to see who has been assigned to which police post.

UTTRAKHAND BREAKING: पुलिस महकमे में IPS/PPS के जबरदस्त तबादले, विवादों में रहे एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा बनाए गए एसपी अभिसूचना
उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण पदों पर स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के अनुसार श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ से पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाई गई हैं।
श्री प्रह्लाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय भेजे गए हैं।
श्री यशवंत सिंह, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया है।
श्री प्रमोद डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून बनाए गए हैं।
श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नियुक्त किए गए हैं।
श्री नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार भेजे गए हैं।
श्री अजय गणपति कुमार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बनाए गए हैं।
उधम सिंह नगर में तैनात रहे एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। मणिकांत मिश्रा हाल के समय में कई मामलों को लेकर चर्चा और विवादों में भी रहे हैं।
इसके अलावा,
श्री दीपेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक सीआईडी बनाए गए हैं।
श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून से सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर भेजे गए हैं।
श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाए गए हैं।
श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस अधीक्षक चम्पावत भेजी गई हैं।
श्री चन्द्रशेखर आर. घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाए गए हैं।
श्री देवेंद्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजे गए हैं।
श्रीमती निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाई गई हैं।
श्री जितेंद्र कुमार मेहरा, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर भेजे गए हैं।
श्री जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर बनाए गए हैं।
सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार बनाई गई हैं।
श्री मनोज ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल भेजे गए हैं।
श्री चन्द्रमोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून बनाए गए हैं।
सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया।