Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: प्रबल विपक्ष की भूमिका निभाते हुए बोले यशपाल आर्य-आपदा के संकट में जनता को सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना हमारा कर्तव्य!सरकार बनाये प्रकृति से मानव खिलवाड़ के खिलाफ ठोस नीतियां

Uttarakhand: Playing the role of a strong opposition, Yashpal Arya said- It is our duty to provide help to the public in the crisis of disaster through the government system! Government should make s

उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से झूझ रहा है,राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं।  उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें, और राज्य को प्रगति की ओर ले जाएँ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन समाज के कमज़ोर लोगों की आवाज़ निरंतर उठा रहा है। वर्तमान में हमारा कर्त्तव्य उत्तराखंड में आए बाढ़ व भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना है और सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना है।  

उन्होंने ये भी कहा कि हम हिमालय के राज्यों के जल-वायु परिवर्तन और प्रकृति से मानव खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ठोस नीति बनाने के पक्षधर है, जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो। उन्होंने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर उत्तराखंड के नेताओं के साथ आज मुख्यालय पर बैठक भी आयोजित की जा रही है।