Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:केदारनाथ यात्रा के दौरान हो रही घोड़े खच्चरों की मौत पर पशु प्रेमी गौरी मौलखी ने दायर की याचिका!मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से क्या कहा जानिए खबर के लिंक में

Uttarakhand: Petition filed by animal lover Gauri Maulkhi on the death of horse mules during Kedarnath Yatra! What the court told the state government in the matter, know in the link of the news

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के दौरान हो रही घोड़े खच्चरों की मौतों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चारो धामों के जिलाधिकारियों, पशुपालन विभाग सहित राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने यात्रा के सुरक्षित तरीके से चलाने के एक कमेटी का गठन करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 22 जून की तिथि नियत की है।
    आपकों बता दे कि पशु प्रेमी गौरी मौलखी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों में 20 हज़ार से ज्यादा घोड़े खच्चरों का यात्रियों समान ढोने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें से अधिकतर घोड़े खच्चर बीमार हैं इन घोड़े खच्चरों में आवश्यकता से अधिक बोझ लादा जा रहा है यात्रा मार्ग पर इन घोड़े खच्चरों के जांच के लिए पशु चिकित्सक है और ना ही चारे पानी व छप्पर  की कोई उचित व्यवस्था है। यात्रा मार्ग पर आवश्यक से अधिक श्रद्धालुओं के पहुचने से धक्का मुक्की और जहां तहां यात्रा मार्ग पर जानवरों की लीद से यात्रियों और घोड़े के फिसलने से कई मौत हो चुकी है। याचिकाकर्ता ये का भी कहना है कि यात्रा मार्ग पर जिन घोड़े खच्चरों की मौत हो रही है, उन्हें नदियों में फेका जा रहा है जिसे नदी का जल भी दूषित हो रहा है।