ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्डः देहरादून के कालसी में सनसनीखेज वारदात! सनकी युवक ने पत्नी को दरांती से काटकर मार डाला, गांव में मचा हड़कंप

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-10-09 11:35:26
Prefer us on
राजधानी देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
उत्तराखण्डः देहरादून के कालसी में सनसनीखेज वारदात! सनकी युवक ने पत्नी को दरांती से काटकर मार डाला, गांव में मचा हड़कंप

उत्तराखण्डः देहरादून के कालसी में सनसनीखेज वारदात! सनकी युवक ने पत्नी को दरांती से काटकर मार डाला, गांव में मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • राजधानी देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
  • आरोप है कि पति ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गर्दन पर पाटल से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
  • वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
  • घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

देहरादून। राजधानी देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी की गर्दन पर पाटल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद कर लिया है। वहीं, महिला के मायके पक्ष की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है। करीब चार साल पहले नीलम का विवाह मनोज के साथ हुआ था। मनोज गांव में परिवार के साथ खेती बाड़ी का काम करता है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मनोज और नीलम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों कमरे में थे। विवाद बढ़ने पर नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर बरामदे की ओर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान मनोज ने वहां रखे पाटल से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल नीलम की मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद लोगों को जब इस वारदात की जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि घर में सो रही करीब 15 वर्षीय किशोरी पायल ने चीखने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर निकली तो घटनाक्रम की जानकारी सामने आई। पत्नी पर हमला करने के बाद मनोज मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और तत्काल राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार कालसी रवींद्र असवाल और नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल पुलिस टीम के साथ कचटा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। अधिकारियों की ओर से परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मृतका के मायके पक्ष ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। इधर कचटा गांव में महिला की हत्या की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर चर्चा है। कम उम्र में विवाह के कुछ वर्षों बाद ही इस तरह की वारदात सामने आने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। गांव के लोग मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25