Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड : राज्य के संविदा और गेस्ट प्राध्यापकों का मानदेय 50 हज़ार न करने पर राज्य सरकार के प्रति कूटा ने जताया असंतोष, यूजीसी के नियमानुसार आदेश जारी करने की मांग की

Uttarakhand: KUTA expressed dissatisfaction with the state government for not paying the honorarium of 50 thousand to the contract and guest professors of the state, demanded to issue orders as per t

कुमाऊं विश्वविद्याल शिक्षक संघ (कूटा ) ने  उत्तराखंड उच्च शिक्षा में कार्यरत संविदा एवम गेस्ट प्राध्यापको का मानदेय 35000 एकसमान करने पर उत्तराखंड के मुखमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व्यक्त किया है तथा कुमाऊं विश्विद्यालय सहित राज्य के अन्य विश्विद्यालयो के लिए यह आदेश ने जारी करने पर असंतोष व्यक्त किया है, कूटा ने मांग की है की शीघ्र ही यह आदेश विश्विद्यालयों के लिए भीं जारी किया जाय। विश्विद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार 50000 प्रतिमाह न करने पर भी असंतोष व्यक्त किया है, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अपने यह कार्यरत संविदा एवम गेस्ट प्राध्यापको का मानदेय 57700 प्रतिमाह किया गया है। कूटा ने यू जी सी के नियमानुसार मानदेय का आदेश जारी करने की मांग की है।
कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह, डॉ.युगल जोशी,डॉ.ललित मोहन इत्यादि रहे।