Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड HC : हाईकोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर अपना पक्ष न रखने पर जताई नाराजगी,कुमाऊं के लिए न्यू ग्रीन फील्ड पंतनगर यूनिवर्सिटी की भूमि में बनाये जा रहे एयरपोर्ट के मामले में हुई सुनवाई

Uttarakhand HC: High Court expressed displeasure over not presenting its side to the Ministry of Civil Aviation, hearing in the matter of airport being built for Kumaon in the land of New Green Field

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने कुमाऊँ के लिए न्यू ग्रीन फील्ड पंतनगर यूनिवर्सिटी की भूमि में बनाए जा रहे एयरपोर्ट मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अपना पक्ष न रखने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार को 15 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 सितंबर की तिथि नियत की है।


आपको बता दे कि अधिवक्ता पंतनगर निवासी केशव कुमार पासी ने कुमाऊँ के लिए प्रस्तावित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को पंतनगर यूनिवर्सिटी के बीच मे बनाया जाना है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रस्तावित एयरपोर्ट को उत्तराखंड के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया जाए और एयरपोर्ट बनने से पंतनगर यूनिवर्सिटी के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न होने के साथ ही उत्तराखंड के लोगों को एयरपोर्ट पहुचने के लिए दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। याचिकाकर्ता का यह भी कहना प्रस्तावित एयर पोर्ट को यूनिवर्सिटी के बीच मे न बनाकर पहाड़ की तलहटी में खाली पड़ी लगभग 70 एकड़ जमीन में बनाया जाए।