Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:ये हुआ बढ़िया काम!निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए विधिक सेवा रथों को दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand: Great work done! Legal service chariots got green signal for free legal advice

केन्द्रीय सरकार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक " आजादी का अमृत महोत्सव " और " विधिक सेवा सप्ताह " का उत्सव मनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गढ़वाल व कुमांऊ मण्डल के लिए दो " विधिक सेवा रथों ' को सैयद गुफरान विशेष कार्याधिकारी उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । उन्होंने बताया कि विधिक सेवा रथों के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को लाभान्वित करने के साथ ही विधिक सेवा रथों के माध्यमों से विधिक अधिकारों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्मों का मंचन किया जायेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जायेगा और जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।