Sep 02, 2026 Login

उत्तराखण्डः काशीपुर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह! गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में टेका मत्था, अधिकारियों संग की बैठक

Uttarakhand: Governor Gurmeet Singh reached Kashipur! He paid obeisance at Gurudwara Sri Nankana Sahib, held a meeting with officials

काशीपुर।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मत्था टेका। इस मौके पर डेरा कारसेवा के बाबा सुरेन्द्र सिंह और गुरुद्वारा सिंह सभा, खालसा फाउंडेशन की टीम के द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सम्मानित किया गया। इसके बाद मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पहुंचकर अधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की। बैठक में क्षेत्र के विकास से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और इस संबंध में डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएम नितिन भदोरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारी डेरा कार सेवा के सेवादार व खालसा फाउंडेशन की टीम भी उपस्थित रही।