Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:शासन ने किए 17 अधिकारियों के तबादले! लिंक में देखें किन अधिकारियों को किया ट्रांसफर

Uttarakhand: Government transferred 17 officers! See which officers were transferred in the link

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद उत्तराखंड शासन स्तर पर आईएएस अफसरों के बंपर तबादले कर दिए गए हैं। ताजा ट्रांसफर्स में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा जताते हुए और वजनदार बना दिया है। जबकि निर्वाचन की ड्यूटी संभाल रहे आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी कई अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद फिर से शासन स्तर पर एक्शन में दिखेंगे। बता दें कि उत्तराखंड शासन ने करीब 17 अधिकारियों के तबादले किए है जिनमे 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जबकि एक आईएफएस और एक दीपक कुमार आईटीएस सेवा के अधिकारी हैं।

नए तबादलों के मुताबिक दिलीप जावलकर से गृह विभाग हटाकर, सहकारिता की जिम्मेदारी सौंपी है।
सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को फिर से पशुपालन मत्स्य और दुग्ध विकास की जिम्मेदारी दी है 

रंजीत कुमार सिंह से आपदा विभाग हटाकर,सचिव तकनीकी शिक्षा का जिम्मा सौंपा है।

रविनाथ रमन से तकनीकी शिक्षा हटाया गया है।
हरिश्चंद्र सेमवाल से पंचायती राज विभाग हटाया गया, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है।
चंद्रेश यादव से संस्कृत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण विभाग हटाकर, पंचायती राज विभाग दिया गया है।

बृजेश कुमार संत से समाज कल्याण विभाग के सचिव और आयुक्त पद को वापस लिया गया है, सचिव परिवहन और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी मिली है।

नीरज खैरवाल से नियोजन विभाग हटा, सचिव समाज कल्याण आयुक्त, समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली है।
सुरेंद्र नारायण पांडे से आवास विभाग हटाया गया, कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
विनोद कुमार सुमन को सचिव वित्त, सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएफएस अफसर पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव जलम की भी जिम्मेदारी मिली है।

 

 

जानकारी के अनुसार अभी जिलों के स्तर पर भी आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की तैयारी की जा रही है।