उत्तराखंड खुशखबरी : अब 2015-16 और 2016-17 में गौरा नंदा कन्याधन योजना से वंचित रही बालिकाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ, सीएम ने की घोषणा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उन छात्राओ की नाराजगी दूर की जिन्हें गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नही मिल पाया।सीएम ने घोषणा की वर्ष 2015-16,और 2016-17 में गौरा नन्दा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं जिनके आवेदन प्राप्त थे उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जाएगा।इसके लिए वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जाएगी।सीएम ने आगे कहा कि राज्य में साल 2015-16 में करीब 11300 बालिकायें और साल 2016-17 में करीब 21916 बालिकाएं इस योजना के लाभ से वंचित रही।इस तरह कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा इसके लिए 49.92 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी I