Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी में टूटा ग्लेशियर! वायरल हुआ वीडियो, पर्यावरणविदों ने जताई चिंता

Uttarakhand: Glacier broke in the hill behind Kedarnath temple! Video went viral, environmentalists expressed concern

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से ऊपर हिमालय क्षेत्र से लगे चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं ग्लेशियर टूटने की इस घटना पर पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है। वीडियो में बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। धाम में मौजूद लोगों और मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने ऊपरी क्षेत्र में बर्फ का गुबार देखा तो उसकी वीडियो बनाई।