उत्तराखण्डः नकली दवा के कारोबार का पर्दाफाश! गिरोह के 3 और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 16 आरोपी पकड़े

Uttarakhand: Fake drug racket busted! Three more gang members arrested, 16 arrested so far.

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवा के कारोबार का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने इस मामले में नकली दवाईयां बनाने और बेचने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को रुड़की और देवबंद में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम इस मुकदमे में अबतक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें 1 जून 2025 को संतोष कुमार को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर और नकली आउटर बॉक्स, लेबल सहित क्यूआर कोड के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में थाना सेलाकुई जनपद देहरादून में मुकदमा पंजीकृत है। जिसके बाद इस मुकदमे की विवेचना थाना सेलाकुई, देहरादून से एसटीएफ को ट्रांसफर की गई। इस मुकदमे में पहले गिरफ्तार आरोपी नवीन बसंल उर्फ अक्षय निवासी भिवाड़ी राजस्थान ने आरोपी नरेश धीमान, लोकेश गुलाटी और मोहतरम अली से ब्रांडेड कम्पनी की नकली दवाईयां खरीद कर बाजार में बेची गई। आरोपी नवीन बसंल उर्फ अक्षय के नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी नरेश धीमान, लोकेश गुलाटी और मोहतरम अली को उनके घर रुड़की और देवबंद में दबिश देकर गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया नकली दवाईयां बनाने और बाजार मे बेचने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। अब 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नकली दवाईयों से सम्बन्धित 1 अन्य मुकदमा आरोपी लोकेश गुलाटी के खिलाफ थाना गंगनहर हरिद्वार में दर्ज है। अन्य राज्यों से जानकारी एकत्र की जा रही है।