उत्तराखंड:अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इनरलाइन क्षेत्र में पर्यटकों के लिए तीन दिन में बनेगा फैसिलिटी सेंटर,डीएम आशीष चौहान ने दिए ज़रूरी निर्देश
धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र मे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे प्रतिबंधित (इनरलाइन) क्षेत्र मे पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन दिन के भीतर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर की स्थापना होगी।इसके माध्यम से पर्यटकों को इनरलाइन क्षेत्र मे जाने की अनुमति और वंहा बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी मिलेंगी।सेंटर मे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस, होमगार्ड,पीआरडी को भी तैनात किया जाएगा।डाँ आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया उपजिलाधिकारी को कहा है इनरलाइन परमिट पास जारी करने के समय पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों मे बरती जाने वाली सावधानियां और आवश्यक निर्देशो की जानकारी दी जाए।गुंजी, आदि कैलाश, ओम परवत, उच्च हिमालयी क्षैत्रों की विस्तृत जानकारियों और सावधानियों से संबधित साइन प्लेट चस्पा की जाए।उन्होंने बताया एआरटीओ को भी ऐसी जानकारी टैक्सी बस चालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।पर्यटकों को इनरलाइन परमिट जारी करते समय आधार ,पहचान पत्र,पुख्ता प्रमाण भी लेने के लिए कहा है।इस वर्ष टूरिस्टों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने उम्मीद जताई है,आने वाले समय मे पर्यटकों की संख्या मे और इजाफा होगा।जिससे क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा।
रिपोर्ट- योगेश पाठक पिथौरागढ़