उत्तराखण्डः धूमधाम से मनाई जा रही ईद! एक-दूसरे से गले मिल लोगों ने दी बधाई, रुद्रपुर के खेड़ा ईदगाह में काली पट्टी बांधकर पढ़ी गई नमाज

Uttarakhand: Eid is being celebrated with great enthusiasm! People greet each other by hugging each other, and prayers were offered with black bands tied around their arms at the Kheda Eidgah in Rudr

रुद्रपुर/हल्द्वानी। देशभर में आज ईद-उल-फितर हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तराखंड में भी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल समेत तमाम जनपदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इधर रुद्रपुर में खेड़ा ईदगाह में मुस्लिमों ने काला झंडा दिखाकर और हाथों के बाह में काले कपड़े बांधकर नाराजगी जताते हुए ईद की नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। बता दें कि तीन चार माह पूर्व नगर निगम ने ईदगाह स्थित आठ एकड़ जमीन को सरकारी बताते हुए न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराया था। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन में ईद की नमाज अदा करने देने की अनुमति के लिए डीएम और नगर निगम मेयर से मिले और ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली थी, जिसपर मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जताई और काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। इधर ईद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।