Oct 13, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड आपदा महत्वपूर्ण खबर: जिन लोगो का आपदा में हुआ है भारी नुकसान वो इन नम्बरो पर दें सूचना

Uttarakhand disaster Important news: People who have suffered heavy losses in the disaster, they should give information on these numbers

उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के दंश कम नही हो रहा। प्रतिदिन  शव बरामद हो रहे है। कई लोगो ने अपना घर खो दिया। भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। इस आपदा के ज़ख्मो को भरने में शायद कई महीने लग जाएं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने राज्य में आई आपदा को लेकर कहा है कि पिछले दिनों राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा आयी जिसमे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी  जानमाल का नुकसान हुआ है जिसके आंकलन में समस्त सरकारी तंत्र जुटा हुआ है। प्रत्येक जिले में राजस्व कर्मी जगह जगह आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आंकलन कर ब्यौरा इक्कठा कर रहे है ये काम तेजी से किया जा रहा है। इस आंकलन में यदि कहीं भी किसी भी जिले में जिन लोगो का आंकलन नही हो पाया हो या उन तक राजस्व कर्मी की टीम नही पहुंच पाई हो तो वो अपने संबंधित राजस्व कर्मी (पटवारी) को सूचना देकर अपना आंकलन करवाना सुनिश्चित कर ले। यदि नुकसान के आंकलन को लेकर किसी भी व्यक्ति की जगह,स्थान,या निजी संपत्ति छूट गयी हो तो वह स्वयं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के व्हाट्सप्प नम्बर पर सूचना दे सकते है। 
मंत्री अजय भट्ट को 9064869540,मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से आपदा में हुए नुकसान की पूरी जानकारी दे सकते है। इसके अलावा वीरेंद्र के नम्बर पर भी अपने नुकसान का आंकलन भेज सकते है जिसके लिए आपको 7500874033,पर लक्ष्मण खाती सांसद प्रतिनिधि का नम्बर 8958472222 है जिस पर आप व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेज सकते हैं