उत्तराखण्डः जागेश्वर धाम से श्री खाटू श्याम के लिए पैदल निकला भक्त! 1700 किलोमीटर की करेंगे यात्रा, जगह-जगह हो रहा स्वागत

Uttarakhand: Devotee set out on foot from Jageshwar Dham for Shri Khatu Shyam! Will travel 1700 kilometers, getting welcome at every place

रामनगर। अगर मन में सच्ची श्रद्धा हो तो इंसान के लिए कुछ भी असंभव नही है। ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास लेकर नगीना निवासी अमित विश्नोई जागेश्वर से 1700 किलोमीटर की पद यात्रा पर खाटू श्याम के लिए निकले हैं। अमित विश्नोई कि श्री खाटू श्याम के प्रति इतनी गहरी आस्था है कि अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम से श्री खाटू श्याम का चिन्ह लेकर अल्मोड़ा से पैदल श्री खाटू श्याम राजस्थान को 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। जहां जगह-जगह भक्त जनों द्वारा अमित विश्नोई का स्वागत किया जा रहा है। बता दें कि अमित विश्नोई को यह यात्रा करने में 42 से 45 दिनों का समय लगेगा। बातचीत में भक्त अमित विश्नोई ने बताया कि उनकी श्री खाटू श्याम बाबा के प्रति आस्था और विश्वास है कि वह खुद ही इस यात्रा को पूरा करवाएंगे। अमित कहते है कि वे जागेश्वर धाम से श्री खाटू श्याम का निसान लेकर यहां से नैनीताल, कालाढुंगी, रामनगर, काशीपुर होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचेंगे। वहां ये निशान चढ़ाकर फिर खाटू श्याम से एक दूसरा निशान लेकर पैदल यात्रा कर धामपुर नगीना अपने घर पहुंचेंगे। उनका कहना है कि वह रोज 35 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर रहे है। अमित विश्नोई कहते है कि वह देश में सुख शांति और अमन के लिए भी यह यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि अमित विश्नोई की धामपुर में मोबाइल की दुकान है। अमित का कहना है कि श्री खाटू श्याम जब उनके साथ हैं तो किसी प्रकार की दिक्कत उन्हें नहीं हो रही है। जगह-जगह, शहर-शहर, गांव-गांव में उन्हें लोग काफी सत्कार दे रहे हैं।