Aug 23, 2026 Login

उत्तराखण्डः अब देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी! पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

Uttarakhand: Dehradun District Court receives bomb threat! Police and security agencies are in a state of panic, court premises evacuated.

देहरादून। उत्तराखण्ड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है, यहां कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से परसिर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और परिसर खाली करा दिया गया है। बुधवार को दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल से मिली, इसके पीछे शुरुआती जांच में पाकिस्तानी संगठन के होने की आंशका जताई जा रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है। पुलिस टीम यहां जांच में जुटी है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच पड़ताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी से सभी जगह अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है।