उत्तराखंड:कांग्रेस ने तय की चुनावी रणनीति,केवल इन लोगो को ही दिया जाएगा टिकट!
घर वापसी कर चुके निवर्तमान विधायक संजीव आर्या का प्रथम बार नैनीताल आगमन पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संजीव आर्या नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में नैनीताल पहुचे बतौर मुख्य अतिथि AICC द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने कार्यकर्ताओं के बैठक की।
चेतन चौधरी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा अगले दौर में कार्यकताओं और आम जनमानस के बीच जाकर यह तय किया जाएगा कि लोग किसे चाह रहे है उसके पश्चात केवल जिताऊ कंडीडेट और कांग्रेस की विचारधारा रखने वाले कंडीडेट को ही टिकट दिया जाएगा।
सम्मान समारोह के बाद संजीव आर्य ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 2017 में जिन वादों को पूरा करने पर पूरी तरह से असफल रही है। भाजपा पिछले साढ़े चार सालों के शासन काल में डबल इंजन की सरकार में महँगाई चरम सीमा पर है। जनता त्रस्त है। जनता अब परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस न केवल नैनीताल सीट बल्कि अन्य सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।