उत्तराखण्डः सीबीसीआईडी देहरादून को मिली बड़ी सफलता! लॉटरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर अपराधी बिहार से गिरफ्तार, भेजा जेल

Uttarakhand: CBI Dehradun achieves major success! A notorious criminal who defrauded millions in the name of lottery has been arrested in Bihar and sent to jail.

देहरादून। लॉटरी का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को सीबीसीआईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीसीआईडी के मुताबिक 7 जुलाई 2021 को सोहन लाल रतूडी व उसके पुत्र को 2 करोड़ 50 लाख की लॉटरी का झांसा देकर आरबीआई व इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर 24 लाख रूपए की धोखाधड़ किए जाने का मामला सामने आया था। मामले को लेकर टिहरी गढ़वाल के थाना हिण्डोलाखाल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में सीबीसीआईडी की टीम ने सेक्टर ऑफिसर मनोज कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भरत सिंह के साथ टीम गठित की गई। विगत 11 जनवरी 2026 को निरीक्षक भारत सिंह अपनी टीम के साथ बिहार व पश्चिमी बंगाल राज्यों में आरोपियों की तलाशी में पहुंची। जिसके बाद 13 फरवरी को आरोपी अभय कुमार सिंह को थाना नौतन दुबे, पश्चिमी चंपारण बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में 16 फरवरी को आरोपी अभय कुमार सिंह को पश्चिमी चंपारण बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जूडिशियल मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के समक्ष प्रस्तुत कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है। इस मामले में सीबीसीआईडी द्वारा पहले ही 3 आरोपी गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा व धनंजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। टीम में निरीक्षक भारत सिंह, उप निरीक्षक चिरंजीत सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, चालक मनोज कुमार शामिल रहे।