उत्तराखंड उपचुनाव:पारंपरिक परिधानों में नजर आई महिला वोटर्स,सीएम धामी ने किया वोटर्स का उत्साहवर्धन! उपचुनाव में ऐसा नज़ारा देख वोटर्स ने भी मौका नही छोड़ा
उत्तराखंड में सीएम के लिए आज उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गयी है। बूथों का दौरा करने खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। उन्होंने वोटर्स का उत्साहवर्धन भी किया।सीएम को आम जनता के बीच देखकर लोग बेहद खुश नजर आए उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए जमकर सेल्फी ली। उधर कनल गांव बूथ में महिला वोटर्स उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहने नजर आई। वोटिंग के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति की झलक पहली बार देखने को मिली। सुबह 9बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग हुई।
सीएम धामी सहित कुल 4 प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में है। 15 फरवरी के बाद चंपावत में दूसरी बार मतदान हो रहे है। इससे पहले सीएम धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे उनके लिए पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट खाली कर दी थी।
उपचुनाव में सीएम धामी वोटर्स को लुभा पाएंगे या नही ये वक्त ही बताएगा