उत्तराखंड ब्रेकिंग:ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार में ये क्या हो रहा है? एक अधिकारी को पुलिस से मांगनी पड़ी सुरक्षा?बीजेपी विधायक से एसडीएम को है जान का ख़तरा!
उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार क्या प्रशासनिक अधिकारियों को डरा रही है? क्या बीजेपी के नेताओ से अधिकारियों को जान का खतरा है? ये हम नही कह रहे बल्कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी के एसडीएम एसएस सैनी का कहना है। उन्होंने बीजेपी नेता विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विधायक से जान आ खतरा है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो उसके लिए स्थानीय विधायक ज़िम्मेदार होंगे। एसडीएम ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए ये भी कहा कि विधायक अनावश्यक कार्यो का प्रेशर बना रहे थे,विधायक अपने क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने से नाराज़ थे इसी वजह से उनके साथ मनमुटाव चल रहा था,मुझे उनसे जान का खतरा है कोई भी अनहोनी घटना मेरे साथ होती है तो उसके ज़िम्मेदार विधायक होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसडीएम सैनी ने पुरोला पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दुर्गेश्वर लाल कृष्ण नाम के व्यक्ति के माध्यम से उनकी इमेज खराब करने के लिए उनके खिलाफ भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड कर रहर थे।