Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग: शेर के मुंह मे हाथ डालने वाले है ये साइबर अपराधी!DGP की फोटो वाट्सअप पर लगाकर लोगों को भेज रहे मैसेज,ज़रा भी डर नहीं

Uttarakhand Breaking: These cyber criminals are going to put their hands in the mouth of the lion! Sending messages to people by putting DGP's photo on WhatsApp, don't be afraid at all

उत्तराखंड में साइबर अपराधी के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब पुलिस विभाग भी इनके निशाने पर आ गया है। इन अपराधियों को पुलिस का भी खौफ नही रहा। ताजा मामला उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से जुड़ा है। साइबर अपराधी डीजीपी का फोटो अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं. ऐसे में डीजीपी अशोक कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे साइबर अपराधियों से सचेत रहने की अपील की है.डीजीपी अशोक कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक संदेश लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 'अभी-अभी मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप प्रोफाइल पर मेरी फोटो लगाकर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. ये साइबर फ्रॉड का नया तरीका है. कृपया इस फ्रॉड में न आएं. इस सम्बन्ध में FIR कराकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.' वहीं, इस मामले में साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.