उत्तराखंड ब्रेकिंगः भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता! रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा बीजेपी का दामन

Uttarakhand Breaking News: Several prominent Congress leaders have joined the BJP! Former Rudrapur Municipality President Meena Sharma has joined the BJP.

देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सामूहिक दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं भाजपा इसे अपने बढ़ते जनाधार का संकेत बता रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा 2022 में घनसाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य और रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 2017 की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी राणा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। यही नहीं कांग्रेस संगठन से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। भाजपा नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनाधार से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।