ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ पुलिस की ऐतिहासिक सफलता! करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा दुबई से गिरफ्तार

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-14 17:10:36
Prefer us on
पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में मास्टरमाइंड को दुबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी लीलाधर पाटनी द्वारा आरोपी जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा पुत्रगण चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा नि...
उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ पुलिस की ऐतिहासिक सफलता! करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा दुबई से गिरफ्तार

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ पुलिस की ऐतिहासिक सफलता! करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा दुबई से गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में मास्टरमाइंड को दुबई से गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी लीलाधर पाटनी द्वारा आरोपी जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा पुत्रगण चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखण्ड पर निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर 8,00,000 की धोखाधड़ी के मामले में 1 दिसंबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
  • इसके बाद जांच के दौरान पुलिस द्वारा ललित पुनेठा एवं पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
  • वहीं मामले की जांच के दौरान आरोपी जगदीश पुनेठा द्वारा कुल 15,17,30,000 की धाकखाधड़ी किया जाना प्रकाश में आया।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में मास्टरमाइंड को दुबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी लीलाधर पाटनी द्वारा आरोपी जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा पुत्रगण चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखण्ड पर निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर 8,00,000 की धोखाधड़ी के मामले में 1 दिसंबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच के दौरान पुलिस द्वारा ललित पुनेठा एवं पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले की जांच के दौरान आरोपी जगदीश पुनेठा द्वारा कुल 15,17,30,000 की धाकखाधड़ी किया जाना प्रकाश में आया। इसके अतिरिक्त सुन्दर सिंह बोनाल द्वारा आरोपी जगदीश चन्द्र पुनेठा के खिलाफ मातृछाया आभूषण प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी किये जाने के मामले में 2 अगस्त 2021 को थाना जाजरदेवल में मामला दर्ज कराया गया  था। आरोपी जगदीश चन्द्र पुनेठा के लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध कुर्की कार्रवाई की गई। वहीं 04 जुलाई 2024 को उसके विरूद्ध मफरूरी आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। आरोपी जगदीश पुनेठा द्वारा अपने सह अभियुक्तों के साथ एक संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से शेयर मार्केट तथा विभिन्न कम्पनियों में निवेश करने का प्रलोभन देकर जनता के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ अर्जित किये जाने के सम्बन्ध में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2023 को कोतवाली में मामला दर्ज कराया। 

अन्य संगठित धोखाधड़ी प्रकरण
आरोपी जगदीश पुनेठा द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शेयर मार्केट, निर्मल बंग कमोडिटी, रॉयल पैन्थर प्रा.लि. मातृछाया आभूषण प्रा.लि. आदि में निवेश का प्रलोभन देकर बड़ी संख्या में नागरिकों से धोखाधड़ी की गई। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी दीपम सेठ व आईजी कुमायूं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन में एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृव्य में पुलिस द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर निरंतर कार्रवाई की जा रही थी। वहीं तकनीकी इनपुट से आरोपी के दुबई में लिंकेज पाए गए। इसके आधार पर सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया। इंटरपोल की सहायता से आरोपी को दुबई में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इंटरपोल द्वारा सीबीआई को प्रत्यर्पण हेतु सूचना दी गई। पुलिस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मनोज कुमार ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी, निरीक्षक एएनटीएफ सतीश कुमार शर्मा मौजूद रहे। 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: टेक्निकल यूनिवर्सिटी और संबद्ध संस्थानों में नियमित फैकल्टी नियुक्तियों पर 6 महीने में लें निर्णय

🕒 2026-10-31 14:05:15
उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

उत्तराखण्डः केदारताल ट्रेक पर बर्फबारी के बीच फंसे 8 लोग! बचाव में जुटी NDRF और SDRF, हेलिकॉप्टर से बचाव की तैयारी

🕒 2026-10-31 12:08:14
उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

उत्तराखंडः वन पंचायत व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट सख्त! वेबसाइट पर अपलोड होंगे अद्यतन नक्शे, मुख्य सचिव की कमेटी से दो हफ्ते में मांगा शपथ पत्र

🕒 2026-10-31 11:51:12
उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्डः दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी का पर्दाफाश! 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

🕒 2026-10-31 10:30:31
उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

उत्तराखण्डः यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल! 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को दी तरजीह

🕒 2026-10-31 10:15:25