Aug 29, 2026 Login

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः जसपुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या का मामला! 20 साल के राजीव ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में बयां की हैवानियत

Uttarakhand Breaking News: A case of brutality and murder of an innocent child in Jaspur! 20-year-old Rajiv carried out the crime; he was arrested by police and confessed to the brutality during inte

जसपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जसपुर में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मंगलवार देर शाम जसपुर के अमियावाला में 13 वर्षीय बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला था। बच्ची के साथ हैवानियत और हत्या की सूचना मिलते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा और गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना ने न केवल जसपुर बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने 10 टीमों का गठन करते हुए शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अपराध निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने फोरेंसिक विशेषज्ञों, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान डॉग स्क्वॉड का डॉग टाइगर  घटनास्थल से सीधे मृतका के घर पहुंचा और उसके बाद आरोपी के घर जाकर उसके कपड़ों को सूंघकर पहचान कर इंडिकेट किया। यह सुराग जांच में निर्णायक साबित हुआ। वहीं अहम बात यह रही कि आरोपी ने अपने दोस्तों व परिवार वालों को बताया था कि पास वाले गन्ने के खेत से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है, परन्तु घटनास्थल की दूरी लगभग 150 मीटर गन्ने के खेत में थी, जहां से आवाज का आना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं था। इसके पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक टूट गया और अपना जुर्म कबूल किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची को खेत में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने के डर से हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी गांव में लोगों को भड़काने और मामले को दूसरी दिशा देने की भी कोशिश करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्ची का हाथ मरोड़कर तोड़ दिया और गला दबाकर बेहोश किया। फिर धारदार ब्लेड से चेहरे व पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय राजीव पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम अमियावाला के रूप में हुई।