उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं महेन्द्र भट्ट! सीएम धामी की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन, कल होगा औपचारिक ऐलान

Uttarakhand Breaking: Mahendra Bhatt can become BJP state president again! Nomination filed in the presence of CM Dhami, formal announcement will be made tomorrow

देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नामांकन किया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महेन्द्र भट्ट को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उन्होंने नामांकन किया। इससे पहले सीएम धामी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खबरों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेन्द्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कल औपचारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। आज नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद, सांसद, विधायक आदि मौजूद रहे।