उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः महेन्द्र भट्ट दूसरी बार बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष! राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की भी हुई घोषणा

Uttarakhand Breaking: Mahendra Bhatt becomes BJP's state president for the second time! National Council members also announced

देहरादून। महेन्द्र भट्ट एक बार फिर उत्तराखण्ड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार को ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ऐसे में सोमवार को ही तय हो गया था कि महेंद्र भट्ट निर्विरोध प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर प्रदेश परिषद की बैठक में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। इसी के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई। बता दें कि इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं। निकाय चुनावों में भी बीजेपी को भारी सफलता मिली थी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई। बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, कल्पना सैनी का नाम शामिल है।