Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग: हरक की हनक और सीएम की सनक! तो क्या फिर कांग्रेस के होने जा रहे...

Uttarakhand Breaking: Harak's hank and CM's whims! So what is going to happen to Congress again?

देहरादून। उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दल-बदल कि चर्चाओं और चुनावी घमासान के बीच उत्तराखंड भाजपा में पड़ी फूट अब खुलकर सामने आने लगी है। बता दें कि आवाज 24X7 लगातार प्रदेश के चुनावी माहौल की खबरों पर पैनी नजर बनाए हुए है। खबर आ रही है उत्तराखंड भाजपा ने अपने ही मंत्री हरक सिंह रावत पर कार्यवाही करते हुए उन्हें मंत्री परिसद से हटा दिया है। चर्चा है कि हरक के बगावती सुरों के चलते हुए पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्यवाही की है। इस बीच एक चर्चा यह भी सामने आ रही है हरक बहुत जल्द दोबारा कांग्रेस का हाथ पकड़ सकते हैं। हालांकि आवाज 24X7 इन चर्चाओं की पुष्टि नही करता, लेकिन सूत्रों कि मानें तो हरक सिंह रावत पिछले काफी समय से लगातार कांग्रेस आलाकमान के सम्पर्क में हैं और वह एक बार फिर कांग्रेस में जानें का मन बना चुके हैं। उधर भाजपा के कई और बड़े चेहरों के कांग्रेस मे शामिल होने कि चर्चा भी है। ऎसे में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कि मुश्किलें बढ़ना तय है।