Aug 29, 2026 Login

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: भाजपा ने की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा! देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Breaking: BJP announces state officials! See the full list

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभाग मे 42 लोगों को दायित्व दिये गए हैं। इस दौरान दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष तथा अन्य मोर्चो में भी नियुक्ति की गयी है।