Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग:अर्जुन अवार्डी और देश के नंबर वन बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके माता पिता पर हुई एफआईआर दर्ज!आखिर किस कारण मुसीबत में फंसे लक्ष्य?

Uttarakhand Breaking: Arjuna Awardee famous badminton player Lakshya Sen filed an FIR against his parents! Why is Lakshya stuck in trouble?

भारत:3/12/2022

 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी व देश के नंबर वन बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व उनके परिवार पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी देश के नंबर वन बैटमिंटन खिलाड़ी व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित लक्ष्य सेन व उनके माता पिता सहित उनके कोच पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हो गई है। बेंगलुरु निवासी व्यक्ति एम गोविअप्पा नागरजा ने लक्ष्य व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि साल 2010 में लक्ष्य के कोच और उनके माता-पिता ने फर्जी तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाया था। लक्ष्य पर आरोप है कि उनको 2001 नहीं बल्कि 1998 की पैदाइश है। लक्ष्य सेन के कोच विमल कुमार का कहना है कि लक्ष्य साल 2010 में मेरी अकादमी में आया था।

 

गौरतलब है कि लक्ष्य फिलहाल देश के नंबर वन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। बीते बुधवार को ही लक्ष्य को राष्ट्पति द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मगर अब लक्ष्य, उनके कोच विमल कुमार, पिता धीरेंद्र सेन, मां निर्मला और भाई चिराग पर एफ आई आर दर्ज हो गई है। लक्ष्य व उनके परिवार पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 461 (फर्जीवाड़े), 471 (फर्जी रिकॉर्ड) की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही हैं। उत्तराखंड तक कि टीम द्वारा उनके परिवार से संपर्क किया गया मगर उनसे संपर्क नही हो पाया। लक्ष्य अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।