Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: इगास पर्व पर अवकाश के दिन अवकाश देने पर हुई सीएम की किरकिरी, तो अब रविवार को नही बल्कि सोमवार को होगा राजकीय अवकाश

Uttarakhand Big Breaking: CM's humiliation for giving holiday on Igas festival, so now there will be a state holiday on 15 november not on Sunday

उत्तराखंड के पारंपरिक त्यौहार इगास पर सीएम ने गुरुवार को राजकीय अवकाश घोषित किया था। सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष तक सीएम धामी को आड़े हाथों लेने लगे क्योंकि इगास 14 नवंबर को है और उस दिन रविवार है जो कि पहले से ही एक अवकाश का दिन होता है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कल इगास पर अवकाश के दिन अवकाश पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद आज इगास पर्व राजकीय अवकाश के लिए शासनादेश जारी हो गया है । इगास पर्व का अवकाश 14 नही बल्कि अब 15 नवंबर को होगा। शासनादेश में लिखा है कि "राज्यपाल उत्तराखण्ड राज्य के अधीन प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों / विद्यालयों में इगास बग्वाल हेतु दिनांक 15 नवम्बर 2021 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश (बैंकों/ कोषागारों / उप कोषागारों को छोड़कर) घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृत प्रदान करते हैं।"