Oct 29, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंडः दीपावली पर कहीं आपकी थाली में परोसी न जाए मिलावटी मिठाई! नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, दुकानों से पनीर और मिठाइयों के नमूने लेकर लैब भेजे

Uttarakhand: Beware—adulterated sweets might end up on your plate this Diwali! The Food Safety Department in Nainital is on alert; samples of paneer and sweets have been collected from shops and sent

नैनीताल। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर पनीर और मिठाइयों के सैंपल एकत्र किए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। नैनीताल में विभाग की टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर एएस रावत ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग की जा रही है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि पैकिंग वाले खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। वहीं, किसी दुकानदार द्वारा मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायत होने पर विभाग को लिखित रूप में जानकारी दें, ताकि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।