Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड बार एसोसिएशन चुनाव रिजल्ट:प्रभाकर जोशी बने नए अध्यक्ष, मोहिंदर सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष,तो चरनजीत कौर बनी महिला उपाध्यक्ष, लिस्ट में देखे किसे कितने मिले वोट

Uttarakhand Bar Association election result: Prabhakar Joshi became the new president, Mohinder Singh Bisht became the senior vice-president, and Charanjit Kaur became the female vice-president, see

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को समाप्त हुए। देर रात चुनावो का रिजल्ट आया। सभी प्रत्याशी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे कि इस बार उनकी जीत हुई या हार?
अनुशासन बरतते हुए कुल 1229 सदस्यों में से 792 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वोटिंग खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे से बार काउंसिल के पर्यवेक्षक के सामने वोटों की गिनती प्रारंभ हुई। 16 राउंड की वोट काउंटिंग के बाद देर रात रिजल्ट जारी किए गए।
पिछली बार अध्यक्ष रहे अवतार सिंह को इस बार हार का सामना करना पड़ा तो वही अध्यक्ष पद पर प्रभाकर जोशी ने बाजी मारी।
बार एसोसिएशन के चुनाव में कौन जीता कौन हारा इस लिस्ट से जानिए।

उत्तराखंड बार एसोसिएशन चुनाव रिजल्ट

अध्यक्ष
प्रभाकर जोशी 307
शशिकांत शांडिल्य 264
अवतार सिंह रावत 211
जीत 43

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
मोहिंदर सिंह बिष्ट 413
कौशल शाह जगाती 184
विकास कुमार गुगलानी 164
जीत 229

उपाध्यक्ष महिला
चरनजीत कौर 462
प्रभा नैथानी 307
जीत 155

महासचिव
विकास बहुगुणा 484
सौरभ अधिकारी 302
जीत 182

कोषाध्यक्ष 
सिद्धार्थ जैन 424
लता नेगी 343
जीत 81

पुस्तकालयाध्यक्ष अभी चल रही है